तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)।बबेरू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के सरस्वती पुरम क्षेत्र में भारतीय नववर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पहुंचकर सर संघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संघ के सह प्रांत सेवा प्रमुख जमुना प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विजयादशमी पर संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा, क्योंकि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और अगले विजयादशमी तक संघ के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वभाव, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वक्ता ने यह भी कहा कि संघ गृह संपर्क अभियान के जरिए अपने विचार घर-घर पहुंचाएगा और सामाजिक परिवर्तन का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में नगर संघ चालक डॉ. राजेश, नगर कार्यवाह अमरनाथ, नगर शारीरिक प्रमुख अभय, नगर प्रचारक दुर्गेश, अनूप (जिला प्रचारक), हरिताकर (जिला सेवा प्रमुख), डॉ. विवेकानंद गुप्ता (चैयरमैन), अशोक शिवहरे, खंड संघ चालक कामता प्रसाद, सत्यम वेदमित्र, यश कुमार, सुशील, अशोक उपाध्याय, बलराम, श्यामजी लवरुद सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने नगर में संघ के कार्यों और इसके विचारों के प्रति जागरूकता को और भी सशक्त किया।


This was a in point of fact unshaky mushroom edibles near me . The hardware felt secure, the gather was fluent, and there weren’t any annoying clogging issues, which makes a huge difference. The flavor stayed clean and enjoyable without starting to bit burnt too quickly, and the transport itself looked well made dyed in the wool revealed of the box. Caboodle about it felt unswerving and easy to use. Representing anyone looking to go to a straightforward tote with considerate flavor and dependable ironmongery, this anecdote for all checks the boxes.