Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -spot_img

अज्ञात कारणों से आग से जलकर राख हुआ गरीब मजदूर का घर, लाखों का नुकसान

तोप सिंह, युवा मीडिया बाँदा(ब्यूरो)।जसपुरा।

थाना जसपुरा क्षेत्र के खप्टिहा खुर्द गांव में रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे चार रिहायशी मकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में गरीब मजदूर रामबाबू निषाद का घर पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने 16 बीघा बटाई की फसल, जिसमें गेहूं (18 क्विंटल), मटर (17 क्विंटल), सरसों (1 क्विंटल) और करीब 320,000 रुपये की जेवरात को भी आग की भेंट चढ़ा दिया। इसके अलावा, 2,33,000 रुपये नगद भी जलकर नष्ट हो गए। इस आपदा से पीड़ित रामबाबू के पास अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है।

रामबाबू, जो अपनी पत्नी रेखा के साथ मजदूरी करने गए थे, उनके छोटे-छोटे चार बच्चे भी स्कूल गए थे, जिसके कारण घर में कोई नहीं था। जब रामबाबू को आग लगने की खबर मिली, तब तक उनका घर जलकर खाक हो चुका था। रामबाबू का कहना है कि अब उनके पास कोई भी संपत्ति नहीं बची है और वे खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं।
इसी गांव के रामकृपाल निषाद का मकान भी आग से जलकर राख हो गया, जिसमें 10 क्विंटल मटर, 2 क्विंटल सरसों और 4 क्विंटल गेहूं समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा, सुरेश और रमेश नामक अन्य दो लोगों के मकान भी जलकर राख हो गए हैं।

Read also:बांदा पैरामेडिकल कालेज द्वारा आयोजित किया गया रोज़ा अफ्तार

ग्राम प्रधान राजेश निषाद ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी और दमकल विभाग को भी बुलाया, लेकिन दुर्भाग्यवश बांदा से घटना स्थल की दूरी 50 किमी के कारण फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी और लेखपाल वेद प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से सब कुछ राख कर दिया था।
इस दुखद घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है और अब पीड़ित परिवारों को मदद की सख्त जरूरत है।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These thca smalls flower ended up being much more enjoyable than expected. The taste was actually polite, which is not always the case with products like this, and the character was cushy without stylish ticklish or messy. The packaging also looked masterful and tranquilly to get it, which gave the whole product a more премиум feel. They well nicely into a continually usage and kept things candid, which made them casual to do in return to. Total, they felt thoughtfully made and not gimmicky.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles