Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

कांग्रेस ने सुल्तानपुर में फिर अभिषेक को बनाया जिलाध्यक्ष

युवा मीडिया

पार्टी में एक बड़ा वर्ग है खिलाफ

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। सुल्तानपुर से अभिषेक सिंह राणा को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पार्टी का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ था।अभिषेक सिंह राणा के लिए यह नियुक्ति चुनौतीपूर्ण है। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे सदर विधानसभा सीट से चुनाव हारे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। सुल्तानपुर कांग्रेस में इस समय गुटबाजी चरम पर है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष केवल चापलूसी करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व देते हैं।राणा का राजनीतिक सफर लंबा रहा

Read also रामनगरी अयोध्या में राज्य स्तरीय विराट दंगल का आयोजन

है। वे जयसिंहपुर के लामा बनकठा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2000 में NSUI के जिलाध्यक्ष के रूप में राजनीति की शुरुआत की। 2003 में सोनिया गांधी ने उन्हें सम्मानित किया। 2009 से 2018 तक वे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी सोनी सिंह 2010 में जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। खुद अभिषेक क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मात्र दो वोटों से हार गए। उनके दादा कामेश्वर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में उनकी नियुक्ति से 2027 के चुनाव में पार्टी को फायदा होगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है।

 

Related Articles

2 COMMENTS

  1. These are indisputably some of the best weed gummies for sleep around. The surface was soft, the flavor tasted advantage, and there wasn’t any eldritch aftertaste left-wing behind. They felt like a great daytime option, specifically in return moments when a more heartening vibe made sense. The serving mass was also simple and straightforward, which made them tranquil to ply into a routine. They also answer absolutely articulately into the energy gummies group because the inclusive quality was on the ball, beacon, and enjoyable.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles