तोप सिंह, युवा मीडिया
◆अटल आवासीय विद्यालय में हुआ आयोज
बांदा(व्यूरो)। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम द्वारा जिला-बांदा (उत्तर प्रदेश) में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा तथा अन्यहितधारकों के साथ मिलकर भूकंप आपदा पर संयुक्त माक अभ्यास किया गया। भूकंप आपदा पर एक परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें अटल आवासीय विद्यालय आछरौंद जिला-बांदा (उत्तर प्रदेश) की इमारत का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया और कुछ लोग फंस गए थे। तदनुसार, ई. ओ. सी. (म्उमतहमदबल व्चमतंजपवद ब्मदजतम) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया।
Ready also होली के लिए घर पर परफेक्ट चावल के पापड़ कैसे बनाएं
11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम ने अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट कि देखरेख में एवं निरीक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रारंभिक आकलन किया तथा ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा विभिन्न कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इमारत में क्षैतिज पहुँच बनाकर तथा विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों का उपयोग करके गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार
आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। इस माक अभ्यास को जनार्दन उपाध्याय (प्रधानाचार्य) विकाश पाण्डेय (तहसीलदार बांदा), सतीश चंद्र वर्मा (तहसीलदार अतर्रा),राधेश्याम सिंह (तहसीलदार पैलानी) राजीव प्रताप सिंह,मुकेश कुमार एवं प्रभाकर सिंह जिला आपदा विशेषज्ञ बांदा की मौजुदगी में आयोजित किया गया तथा अन्य हितधारकों मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, होमगार्ड, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा तथा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की सभी हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।


This thca flower fast shipping stood exposed right away. The smell was fresh as soon as the jolt opened, and the buds had a countless look with a kind consistency and color. The flavor was bright, brittle, and much smoother than expected, which made the undamaged participation more enjoyable. It felt like the amicable of pick that fits naturally into the daytime, chiefly when looking representing something lighter in complete vibe. The packaging also looked trim and professional, which added to the appeal.