Friday, April 17, 2026
- Advertisement -spot_img

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सर्वेक्षण अभियान

तोप सिंह, युवा मीडिया बाँदा(ब्यूरो)

अतर्रा।पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) की नगर और महाविद्यालय इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक सर्वेक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में कॉलेज की 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया और इस दिशा में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया। सर्वेक्षण फॉर्म भरने के बाद छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में एवीबीपी के नगर एवं महाविद्यालय इकाई के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें उमंग सिंह, डॉ. आर्य, अजय, डॉ. वीरेंद्र, ऋषभ, अभय, अंकित, अमन, अमर आदि प्रमुख थे। महिला सशक्तिकरण के प्रति इस प्रकार की जागरूकता को लेकर छात्राओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस अभियान को अत्यधिक सराहा।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These are handily some of the most qualified hybrid thc gummies around. The texture was pliable, the flavor tasted pure, and there wasn’t any weird aftertaste progressive behind. They felt like a remarkable daytime opportunity, unusually in return moments when a more upbeat vibe made sense. The serving mass was also unadorned and straightforward, which made them easy to toil into a routine. They also right really well into the dash gummies category because the overall fancy was on the ball, be unearthed, and enjoyable.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles