Monday, May 18, 2026
- Advertisement -spot_img

सपा व्यापार सभा अध्यक्ष गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का हंगामा

लखनऊ । समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गोसाईंगंज सीएचसी में मेडिकल चेकअप कराने के बाद मनीष जगन को जेल भेज दिया।

मनीष के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने रात में ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस बीच समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैण्डल से लखनऊ पुलिस को टैग कर मनीष के संबंध में जानकारी मांगी गई। जिस पर लखनऊ पुलिस ने रिप्लाई कर मनीष जगन अग्रवाल के गिरफ्तार होने की पुष्टि की।  सपा ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मनीष जगन को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।

   महाकुम्भ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को शुक्रवार रात ही पुलिस जबरन उठा ले गई। यह आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट भी की। देर रात से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली पहुंचने लगे। थाने से ही सपा नेता को छोडऩे की मांग की गई। काफी देर तक हंगामा चला। सपा की तरफ से मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी पर गहरा रोष जताया गया। नेताओं ने दावा किया कि मनीष को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। उनकी पत्नी भी गर्भवती है। अगर मनीष को नुकसान हुआ। तो इसकी सीधी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।     

दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी मनीष जगन अग्रवाल पर महाकुम्भ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। लखनऊ पुलिस ने एक्स हैण्डल से पोस्ट कर बताया कि मनीष की तरफ से की गई टिप्पणियों से माहौल खराब हो सकता है। मनीष जगन अग्रवाल को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस के बयान आने के 30 मिनट बाद सपा ने जवाब दिया। कहा कि अगर मनीष जगन द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है, जिससे अशांति और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है तो वह पोस्ट लखनऊ पुलिस साझा करे। अन्यथा निराधार बातों से विपक्ष के नेताओं का शोषण बंद करें।

पुलिस कमिश्नर से जताई आपत्ति

मनीष की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार रात से ही कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। वहीं, शनिवार को सपा के पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने अन्य नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात की। एक ज्ञापन देते हुए गिरफ्तारी को द्वेषपूर्ण बताते हुए आपत्ति भी दर्ज कराई।

सपा प्रमुख के घर के बाहर तैनात रही अतिरिक्त फोर्स

शनिवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर फोर्स बढ़ा दी गई। बैरिकेडिंग की गई। पुलिस को आशंका थी कि अखिलेश मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर विरोध कर सकते हैं।

वह घर से निकलकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने या पुलिस मुख्यालय जा सकते हैं।  मनीष जगन को पूर्व में भी पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में वर्ष 2023 में पकड़ा था। मनीष के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उस वक्त पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These functional mushroom gummies made a strong principal impression. The consistency looked inordinate, the savour was clean, and the show felt refined principal away. They handled nicely and seemed carefully made, which gave the spin-off a more premium feel from the start. Having a a-ok face with the variety’s THCA flower made this even more reassuring, and the grade here felt neutral as solid. Glassy entire, nicely presented, and unequivocally the amicable of issue that stands loose in this category.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles