विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वाले मुजफ्फरनगर के 24 लोगों से 2-2 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने 24 लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने और शांति बनाए रखने के लिए जमानत के तौर पर 2-2 लाख रुपये का मुचलका भरने का निर्देश दिया है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के 24 लोग मुश्किल में फंस गए हैं। अधिकारियों ने नोटिस जारी कर उनमें से प्रत्येक से 2-2 लाख रुपये का मुचलका भरने की मांग की है।
