Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -spot_img

24 आईपीएस अफसरों के तबादले,डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसपी स्तर तक अधिकारियों को नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को जारी ट्रांसफर आदेश के तहत डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है

डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसपी स्तर तक अधिकारियों को नई तैनाती

ट्रांसफर सूची के अनुसार सुजीत पाण्डेय (आईपीएस, आरआर-1994) को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

प्रवीण कुमार (आईपीएस, आरआर-2001) को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन नियुक्त किया गया है।

के.एस. इमैन्युअल (आईपीएस, आरआर-2003) को पुलिस महानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू, उत्तर प्रदेश से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

विनोद कुमार सिंह (आईपीएस, आरआर-2007) को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

आलोक प्रियदर्शी (आईपीएस, एसपीएस-2011) को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।
राज करन नैय्यर (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसएसपी गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद नियुक्त किया गया है।

सोमेन वर्मा (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसपी मीरजापुर से डीआईजी, अयोध्या परिक्षेत्र बनाया गया है।

संकल्प शर्मा (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसपी खीरी से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।

विपिन टाडा (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसएसपी मेरठ से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।

अभिषेक यादव (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसपी पीलीभीत से डीआईजी, एटीएस, लखनऊ तैनात किया गया है।

आशीष तिवारी (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसएसपी सहारनपुर से डीआईजी, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।

TRANSFER ORDER -2026

प्रताप गोपेंद्र यादव (आईपीएस, आरआर-2012) को डीआईजी/एसपी पीटीसी मुरादाबाद से डीआईजी, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

एक दर्जन जिलों के कप्तान बदले गए
कुंवर अनुपम सिंह को सुलतानपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। ख्याति गर्ग को 09 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक खीरी नियुक्त किया गया है। यशवीर सिंह को रायबरेली से पुलिस अधीक्षक, बस्ती बनाया गया है। चारू निगम को 47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर बनाया गया है। अभिनंदन को बस्ती से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर नियुक्त किया गया है। डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाया गया है। अविनाश पाण्डेय को सेना नायक 1 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ नियुक्त किया गया है। अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी से पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर बनाया गया है। रवि कुमार को 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक रायबरेली नियुक्त किया गया है।
सुकीर्ति माधव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा से पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत बनाया गया है।
सर्वानन टी. को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक अमेठी बनाया गया है। वहीं अनुकृति शर्मा को सम्भल से अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles