Saturday, December 6, 2025

WPL 2026 Mega Auction: किस टीम का संयोजन सबसे दमदार? बैटिंग-गेंदबाजी में कौन आगे

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी पूरी हो चुकी है। कुल 277 खिलाड़ियों में से 67 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रही भारत की दीप्ति शर्मा जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम से 3.20 करोड़ में बरकरार रखा। अब सभी पांचों टीमों का स्क्वॉड तैयार है—जानिए किसका संयोजन कैसा दिखता है।

यूपी वॉरियर्स : सबसे संतुलित टीम, दीप्ति-लैनिंग-एक्सलस्टोन तिकड़ी मजबूत
दीप्ति शर्मा सबसे महंगी, आरटीएम से बरकरार, मेग लैनिंग पर 1.90 करोड़, सोफी एक्सलस्टोन और क्रांति गौड़ भी आरटीएम से, हीली अनसोल्ड—सबसे बड़ा सरप्राइज
टीम का विश्लेषण: यूपी ने बल्लेबाजी, स्पिन और ऑलराउंडर तीनों सेक्टर्स में शानदार बैलेंस बनाया है। लैनिंग के आने से कप्तानी का मजबूत विकल्प मिल गया। दीप्ति-एक्सलस्टोन-ट्रॉयन जैसी तिकड़ी गेंदबाजी में घातक संयोजन बनाएगी।                                                                                               

UP Warriors Squad 2026: आशा शोभना, क्लो ट्रॉयन, डिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, जी. त्रिशा, हरलीन दियोल, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, श्वेता सेहरावत, सिमरन शेख, सोफी एक्सलस्टोन, सुमन मीणा, तारा नॉरिस।

दिल्ली कैपिटल्स : कम बजट में मजबूत कोर, बल्लेबाजी और ऑलराउंडर बेहतर
शेफाली-जेमिमा सहित कोर पहले से मजबूत, एल. वोल्वार्ड्ट और चिनेल हेनरी से बैटिंग पावर : ममता मडिवाला और मिन्नू मणि से बॉलिंग बैलेंस
DC स्क्वॉड का विश्लेषण: दिल्ली ने आक्रामक बल्लेबाजी पर जोर दिया है। शेफाली-जेमिमा-वोल्वार्ड्ट शीर्ष क्रम को मजबूत बनाएंगे, जबकि मारिजन कप-एनाबेल सदरलैंड से ऑलराउंड पावर मिलेगा।
Delhi Capitals Squad: एनाबेल सदरलैंड, लूसी हैमिल्टन, शेफाली वर्मा, चिनेल हेनरी, ममता मडिवाला, स्नेह राणा, दिया यादव, मारिजन कप, श्री चरणी, जेमिमा रोड्रिग्स, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, एल. वोल्वार्ड्ट, नंदिनी शर्मा, लिजेल ली, निकी प्रसाद।

गुजरात जायंट्स : सबसे पावरफुल हिटिंग और मजबूत पेस-स्पिन कॉम्बिनेशन
सोफी डिवाइन 2 करोड़ में, रेणुका ठाकुर से पेस विभाग मजबूत, गार्डनर-मूनी-डिवाइन तिकड़ी टीम की रीढ़
GG विश्लेषण: गुजरात का स्क्वॉड इस बार बेहद आक्रामक दिख रहा है। टॉप ऑर्डर में पावरहिटिंग और गेंदबाजी में स्पिन-पेस दोनों का शानदार मिश्रण मौजूद है।
Gujarat Giants Squad: अनुष्का शर्मा, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह, एश्ले गार्डनर, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, सोफी डिवाइन, बेथ मूनी, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, किम गार्थ, तितास साधु, डेनियल व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, यास्तिका भाटिया।

मुंबई इंडियंस : चैंपियन कोर बरकरार, फिर से खिताब की बड़ी दावेदार
हरमनप्रीत-स्किवर-हीली मैथ्यूज सभी रिटेन, अमेलिया केर सबसे बड़ी खरीद गेंदबाजी यूनिट फिर शानदार
MI स्क्वॉड विश्लेषण: मुंबई ने पिछले दो सीजन की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों को बरकरार रखा। केर, इस्माइल और साइका इशाक टीम को फिर से भारी बनाते हैं।
Mumbai Indians Squad: अमनजोत कौर, नाला रेड्डी, सजीवन सजना, अमेलिया केर, नताली स्किवर-ब्रंट, संक्रीति गुप्ता, जी. कमालिनी, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, हरमनप्रीत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, हीली मैथ्यूज, राहिला फिरदौस, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु : अनुभव + युवा टैलेंट का जबरदस्त कॉम्बो
स्मृति-ऋचा-एलिस पेरी पहले से मौजूद,नादिन डिक्लर्क, लॉरेन बेल से गेंदबाजी मजबूत, हेमलता-ग्रेस हैरिस से मिडिल ऑर्डर को मजबूती
RCB विश्लेषण: RCB ने इस बार बल्लेबाजी, ऑलराउंडर और गेंदबाजी तीनों में संतुलन बनाया है। स्मृति और ऋचा टीम की बैटिंग की जान हैं जबकि पेरी और बेल बॉलिंग में मजबूती देंगी।
RCB Squad: अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, राधा यादव, दयालन हेमलता, लिन्सी स्मिथ, ऋचा घोष, एलिस पेरी, नादिन डिक्लर्क, श्रेयंका पाटिल, गौतमी नाइक, पूजा वस्त्राकर, स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वॉल, प्रथ्युषा कुमार, ग्रेस हैरिस, प्रेमा रावत।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles