Monday, February 23, 2026
- Advertisement -spot_img

कचहरी परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, दो सिपाही बर्खास्त

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर से 18 जून को बंदी मो. जैद अभिरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

मामले में डीसीपी ने अभिरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम को बर्खास्त कर दिया है। डीसीपी ने यह कार्रवाई एसीपी लाइन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। डीसीपी मुख्यालय अनिल यादव के मुताबिक बंदी के भागने के मामले में एसीपी लाइन को जांच के आदेश दिए गए थे।

जांच में इस बात का पता चला कि जैद की अभिरक्षा में लगे दोनों दो कांस्टेबल फरीद और मुकीम जैद को कचहरी परिसर में बने लॉकअप से सुबह 11 बजे लेकर निकले थे। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों ने इस बात की सूचना दी कि बंदी मो. जैद उनकी अभिरक्षा से भाग निकला। पांच घंटे तक वह लोग कहां थे, इसका पता नहीं चल सका है। सूत्र यह भी बताते हैं कि आरोपी सिपाहियों ने अपने मोबाइल से जैद की फोन पर बातचीत भी कराई थी। सिपाहियों का यह कृत्य उनकी लापरवाही उजागर करता है। डीसीपी ने बताया कि इसी के चलते दोनों सिपाहियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Related Articles

52 COMMENTS

  1. wow casino slots brings the brilliance of Vegas straight to your thingumajig as a trusted societal casino with all through 1,500 games. Featuring the best invited offers and frequent promotions, it’s perfect representing players seeking fun without financial risk.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles