Tuesday, February 24, 2026
- Advertisement -spot_img

राष्ट्र और समाज के लिए 100 वर्षों से कार्य कर रहा है संघ- रमेश जी

संजय कुमार युवा मीडिया

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर उत्तर भाग राजेन्द्र नगर रिगालिया बैंक्वेट हाल में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर के हजारों की संख्या में बन्धु-भगिनियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता मोदी ने किया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार व द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरु जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश जी ने बताया कि संघ वर्ष भर में छह उत्सव मनाता है। इनमें रक्षाबंधन प्रमुख है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से समाज में एकता, प्रेम, सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है। इसके साथ ही उन्होंने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्य व शताब्दी वर्ष की विशद व्याख्या किया।

प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा संघ शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन को लेकर समाज में कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर भी चर्चा किया।

उन्होंने बताया संघ संपूर्ण देश की सुरक्षा, संपूर्ण मानवता की रक्षा के लिए लिए अनवरत कार्य करता है। स्वयंसेवक का ध्येय सर्वे भवंतु शुखिन: सर्वे संतु निरामया जो भारतीय परंपरा संस्कृति का उद्घोष है इस उद्घोष के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक कार्य करता है। भारतीय परंपरा भारतीय संस्कृति और संघ संस्कृति एकाकार हैं, हिंदू और भारतीय संस्कृति जिस प्रकार से एक संस्कृति है इस प्रकार से हिंदू संस्कृति और संघ संस्कृति एक ही है। संघ के प्रार्थना के बाद उपस्थित बन्धुओं व भगिनियों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधा। अतिथियों का परिचय भाग कार्यवाह सुधीर ने कराया।

मंचस्थ अतिथियों में प्रांत प्रचारक रमेश जी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता मोदी एवं विभाग संघचालक शेषनाथ जी रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह संजय, विभाग प्रचारक अजय नारायण, प्रांत व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण, संस्कृत भारती के प्रकाश झा, सह भाग कार्यवाह संतोष, भाग प्रचारक आशुतोष, सायं भाग प्रचारक मोहित, भाग प्रचार प्रमुख अमरदीप, बृजेश, अनूप, विकाश, रवि, प्रवीण, अजय, कामेश विशाल, सहित भाग कार्यकारिणी, सभी नगरों के संघचालक, नगर कार्यवाह उपस्थित साथ हजारों बन्धु व मातृशक्तियाँ उपस्थित थीं।

Related Articles

46 COMMENTS

  1. socoliveeq.tv là website lừa đảo chính hiệu tập hợp ổ tội phạm nguy hiểm hàng đầu, không chỉ chiếm đoạt tiền bạc, đánh cắp thông tin cá nhân mà còn liên quan đến buôn bán người và các hoạt động phạm pháp nghiêm trọng khác. Mọi tương tác với trang này đều đặt bạn vào nguy cơ cực lớn. Tuyệt đối tránh xa, cảnh báo người thân và báo ngay cơ quan chức năng để xử lý kịp thời.

  2. sabaideemovie.com là website lừa đảo chính hiệu tập hợp ổ tội phạm nguy hiểm hàng đầu, không chỉ chiếm đoạt tiền bạc, đánh cắp thông tin cá nhân mà còn liên quan đến buôn bán người và các hoạt động phạm pháp nghiêm trọng khác. Mọi tương tác với trang này đều đặt bạn vào nguy cơ cực lớn. Tuyệt đối tránh xa, cảnh báo người thân và báo ngay cơ quan chức năng để xử lý kịp thời.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles