Saturday, December 6, 2025

“पुरुषोत्तम श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा” का आयोजन, भक्तों में उमड़ा आस्था का ज्वार

तोप सिंह, युवा मीडिया

बाँद (ब्यूरो)।चिल्ला, श्रीराम नवमी के अवसर पर श्रीरामनवमी महोत्सव समिति द्वारा आयोजित “पुरुषोत्तम श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा” में चिल्ला के ग्रामवासियों ने अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। यह भव्य शोभायात्रा चिल्ला स्थित संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर मदनपुर चौराहा होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करती हुई वापस उसी स्थान पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों का जोश देखने लायक था। हर घर के दरवाजे पर महिलाएं प्रभु श्रीराम की आरती के लिए खड़ी नजर आईं। साथ ही, उत्साही नवयुवकों ने हर जगह ठंडे पानी, शर्बत और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत दी।

यात्रा के दौरान गांवभर में भव्य स्वागत और प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस शोभायात्रा के माध्यम से हमे प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिलती है, जो हमें सत्य, त्याग, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

Read also भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे

उन्होंने इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में चिल्ला के सभी नागरिकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के आयोजक बंधुओं में अनुपम गुप्ता, सुहैल, मु0 यासिर और चिल्ला थाना प्रभारी संदीप तिवारी के साथ-साथ प्रशासन के सभी सदस्यों का सकारात्मक सहयोग इस यात्रा की सफलता में अहम रहा। यह भव्य शोभायात्रा न केवल धार्मिक उल्लास का प्रतीक बनी, बल्कि पूरे गांव को एकजुट करने का कार्य भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles