तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा।सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अतर्रा कोतवाली परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों, मिशन शक्ति, साइबर अपराध रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के उपायों पर जागरूकता फैलाने के लिए चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Read also:पति की हत्या के लिए उसने मृत मां बनकर प्रेमी को स्नैपचैट संदेश भेजे
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव, रात में सुरक्षित रहने के उपाय और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, जनता और पुलिस के बीच विश्वास को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर भी जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में नटखट बचपन स्कूल की छात्राओं ने भी भाग लिया, जिन्होंने सुरक्षा और जागरूकता पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा, एसआई बालमुकुंद शुक्ला, काशीनाथ यादव, प्रेमपाल यादव सहित महिला आरक्षी सोनम सिंह, ज्योति यादव और साधना यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया और पुलिस विभाग के कार्यों को साझा किया। यह कार्यक्रम जनता में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और पुलिस-जनता के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.