सर्वेश श्रीवास्तव, युवा मीडिया
अमेठी(ब्यूर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों व विकास खण्डों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में चैत्र नवरात्रि,श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती,देवी गायन,देवी जागरण,रामायण का पाठ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया गया था
जिसके अनुपालन में रविवार को जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत अहोरवा भवानी मंदिर सिंहपुर व हनुमान गढ़ी मंदिर तिलोई, तहसील अमेठी अंतर्गत मां कालिकन धाम संग्रामपुर, तहसील गौरीगंज अंतर्गत माता मवाई धाम मंदिर एवं तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत मां हिंगलाज धाम मंदिर व सिद्ध धाम हनुमान गढ़ी मंदिर कस्थूनी पूरब मुसाफिरखाना में दुर्गा सप्तशती का पाठ,देवी गायन,देवी जागरण,रामायण पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
चैत्र नवरात्रि,श्रीरामनवमी के अवसर पर रविवार को मंदिरों में अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं,महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा मुक्ति का आधार माना गया है चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और हमारे चारो ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जनपद के प्रसिद्ध देवी मन्दिरों पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.