Thursday, November 13, 2025

KGMU ने बच्चों की जान बचाने का लिया संकल्प

विश्व निमोनिया दिवस

मंजूरुल हसन (राना)

लखनऊ। विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने ‘बच्चों का जीवन बचाना’ (Child Survival) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य निमोनिया की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना था।प्रोफेसर (डॉ.) वेद प्रकाश, विभागाध्यक्ष, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने बताया कि निमोनिया अब भी विश्वभर में बच्चों और बुजुर्गों की मौत का प्रमुख कारण बना हुआ है।

निमोनिया से जीवन बचाने के प्रमुख उपाय

पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली मृत्यु का लगभग 14 प्रतिशत कारण निमोनिया है, जबकि विश्व स्तर पर हर 39 सेकंड में एक बच्चे की मौत इस बीमारी से होती है।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक निदान, नियमित टीकाकरण, स्वच्छ हवा और बेहतर पोषण निमोनिया से जीवन बचाने के प्रमुख उपाय हैं।

टीकाकरण हमारे पास सबसे मजबूत हथियार है, जबकि त्वरित उपचार जीवनदान साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में कई विशेषज्ञों ने भाग लिया

कार्यक्रम में पूर्व निदेशक वीपीसीआई नई दिल्ली प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद, प्रो. (डॉ.) आर.ए.एस. कुशवाह, प्रो. (डॉ.) राजेश यादव, प्रो. (डॉ.) प्रशांत गुप्ता सहित कई विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सभी विशेषज्ञों ने टीकाकरण कवरेज बढ़ाने,एंटीबायोटिक प्रतिरोध को कम करने और वायु प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय जोखिमों पर नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (RICU) और उन्नत नैदानिक सुविधाओं के माध्यम से निमोनिया से पीड़ित मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

विभाग लगातार टीकाकरण अभियानों एवं सामुदायिक जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।हाल के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2022-23 के दौरान बाल निमोनिया के 92 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए और 452 बच्चों की मृत्यु हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण कवरेज, बेहतर पोषण और स्वच्छ ईंधन के प्रयोग से इन मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) वेद प्रकाश ने कहा “निमोनिया केवल एक चिकित्सीय समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौती भी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई बच्चा, कोई बुजुर्ग सांस की इस लड़ाई में पीछे न रह जाए।

Related Articles

5 COMMENTS

  1. 一方で、国際的なレビューサイトではライセンス取得やセキュリティの観点から信頼性が高いと評価されており、安全スコアも良好です。ただし、オンラインギャンブルサイト特有のリスク(例: 地域規制違反やボーナス条件の厳しさ)があるため、利用前に信頼できるソースで確認し、少額から始めることをおすすめします

  2. F8BET – nhà cái trực tuyến, vũ trụ giải trí dành riêng cho những người đam mê cá cược hiện đại. Với giấy phép quốc tế hợp pháp, công nghệ bảo mật chuẩn toàn cầu và cộng đồng người chơi đông đảo, F8BET mang đến trải nghiệm vừa an toàn, vừa bùng nổ cảm xúc. Đăng ký ngay để chạm tay vào không gian giải trí nơi thắng lớn không chỉ là giấc mơ, mà là hiện thực trong tầm tay.

  3. f8bet.gr.com は、オンラインカジノやベッティングサイトとして知られていますが、詐欺(lừa đảo)に関する報告が複数あります。特にベトナム語のコミュニティでは、資金入金後の出金拒否や誘導詐欺の被害が指摘されており、「mạng 4.0」(おそらく「4.0ネットワーク」すなわち高度なデジタル詐欺を指すと思われます)の文脈で警戒されています

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles