बिहार । बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। लगभग सभी सर्वेक्षणों में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया गया है। वहीं विपक्षी कांग्रेस-राजद महागठबंधन ने इन सर्वेक्षणों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि “जनता का असली फैसला 15 नवंबर को सामने आएगा।” राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “एग्जिट पोल जनता की राय नहीं, मीडिया हाउसों की राय है। बिहार के लोग बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट कर रहे हैं। नतीजे आते ही सब साफ हो जाएगा कि बिहार ने किसका साथ दिया।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “एग्जिट पोल कई बार गलत साबित हुए हैं। इस बार भी बिहार की जनता का फैसला सर्वे से बिल्कुल अलग होगा।”
भाजपा का पलटवार – “जनता ने विकास पर लगाई मुहर” : दूसरी ओर, भाजपा ने एग्जिट पोल में मिले समर्थन को जनता का आशीर्वाद बताया है। भाजपा प्रवक्ता संजय जायसवाल ने कहा, “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर भरोसा जताया है। केंद्र और राज्य की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है।” उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “जो पार्टियां परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करती हैं, उन्हें जनता ने नकार दिया है। अब बिहार स्थिरता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।”
विश्लेषकों की राय : राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल को अंतिम फैसला मानना जल्दबाज़ी होगी। कई बार वास्तविक नतीजे सर्वे से अलग होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार युवा और ग्रामीण मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, जिससे समीकरण बदल सकते हैं।



F8BET là nhà cái uy tín mang đến trải nghiệm vui chơi đầy hấp dẫn với hàng loạt tựa game trực tuyến như thể thao, nổ hũ , đá gà … và cơ hội nhận thưởng lớn lên tới 68k