Saturday, December 6, 2025

WhatsApp, Telegram पर अब SIM Binding अनिवार्य — DoT का बड़ा फैसला, WhatsApp Web हर 6 घंटे में ऑटो लॉगआउट

नई दिल्ली। भारतीय सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब WhatsApp, Telegram, Signal और अन्य मैसेजिंग ऐप्स को SIM Binding लागू करना होगा। इसका मतलब यह है कि ऐप सिर्फ उसी SIM कार्ड पर चलेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर किया गया है।
अगर SIM कार्ड बदल देते हैं या फोन से निकाल देते हैं, तो ऐप तुरंत काम करना बंद कर देगा।
सरकार ने ऐप कंपनियों को यह नियम लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया है। 120 दिनों के भीतर कंपनियों को सरकार को रिपोर्ट भी देनी होगी।

SIM Binding क्या होता है :

जब आप WhatsApp या Telegram खाते बनाते हैं, तो वह आपके फोन नंबर से जुड़ता है। अब ऐप कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐप उसी SIM कार्ड से जुड़ा रहे। SIM बदलने, निकालने या SIM बंद होने पर ऐप चलना बंद कर जाएगा। यानी, बिना SIM या Wi-Fi-only डिवाइस पर ऐप नहीं चलेगा।
WhatsApp Web पर बड़ा असर — हर 6 घंटे में Auto Logout

DoT ने एक और बड़ा नियम लागू किया है : अब WhatsApp Web या Desktop ऐप हर 6 घंटे में अपने-आप लॉगआउट हो जाएगा। दोबारा चलाने के लिए फिर से QR कोड स्कैन करना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि सरकार चाहती है कि WhatsApp Web सिर्फ तभी चले, जब फोन में SIM कार्ड भी सक्रिय हो।

सरकार ने ये नियम क्यों लागू किए :

सरकार के अनुसार कई धोखाधड़ी और साइबर अपराध फर्जी नंबरों, वर्चुअल नंबरों और SIM बदलकर किए जा रहे थे।
ऐप SIM बदलने पर भी चलता रहता था, जिससे आरोपियों को ट्रैक करना मुश्किल होता था। SIM Binding से यह सुनिश्चित होगा कि ऐप और फोन नंबर हमेशा लिंक रहें। इससे ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी अकाउंट्स कम होंगे।
यह नियम Sanchar Saathi प्रोग्राम को मजबूत करेगा, जो पहले से SIM ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इससे किस-किस को परेशानी हो सकती है :

WhatsApp Web का लंबा इस्तेमाल करने वाले लोग हर 6 घंटे में बार-बार QR स्कैन करना पड़ेगा। Wi-Fi टैबलेट या SIM-less फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर अब ऐसे डिवाइस पर WhatsApp या Telegram नहीं चल सकेगा। Multi-Device Login करने वाले यूजर्स बार-बार वेरिफिकेशन करना पड़ेगा। जिन यूज़र्स के फोन नंबर कॉलिंग के लिए बंद होते हैं अगर SIM निष्क्रिय हुई तो ऐप बंद हो जाएगा।

ये नियम कब से लागू होंगे : अगले 90 दिन के अंदर सभी ऐप्स को SIM Binding लागू करनी होगी। 120 दिन में कंपनियों को DoT को पूरी रिपोर्ट भेजनी होगी।

सरकार का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना है, लेकिन इसका असर करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा।
बिना SIM वाले डिवाइस में ऐप नहीं चलेगा और WhatsApp Web हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा।

Related Articles

4 COMMENTS

  1. Jun88 mang đến trải nghiệm cá cược chuyên nghiệp với hệ thống slot game, casino live, và thể thao trực tuyến phong phú. Nạp rút nhanh chóng, bảo mật an toàn tuyệt đối cùng nhiều chương trình thưởng hấp dẫn mỗi ngày.

  2. MB66 กำลังเป็นแหล่งบันเทิงที่นักเดิมพันทั่วเอเชียให้ความนิยม โดยเฉพาะช่วงวันหยุดสุดสัปดาห์ที่เต็มไปด้วยความคึกคัก เว็บไซต์นำเสนอเกมที่หลากหลาย ไม่ว่าจะเป็นการเดิมพันกีฬา เกมไพ่ได้เงินจริง ไก่ชนออนไลน์ และเกมยิงปลาแสนสนุก สำหรับผู้เล่นที่แนะนำเพื่อนมาสมัครและเข้าสู่ระบบกับ MB 66 จะได้รับสิทธิ์โปรโมชั่นพิเศษเริ่มต้นทันที 88 บาท เพื่อเพิ่มโอกาสในการเดิมพันอย่างคุ้มค่า.

  3. Jun88 là trang hỗ trợ cập nhật link vào Jun88 nhanh và an toàn, cung cấp thông tin hướng dẫn cần thiết cho người chơi. Nền tảng hoạt động hợp pháp theo giấy phép Curaçao và sử dụng bảo mật SSL 128-bit. Nội dung trên website chỉ mang tính tham khảo, vì vậy hãy truy cập đúng link chính thức để đảm bảo trải nghiệm tốt nhất.

  4. MK8 เป็นเว็บไซต์เดิมพันออนไลน์ที่น่าเชื่อถือ มาพร้อมเกมหลากหลายทั้งกีฬา คาสิโน สล็อต และยิงปลา ให้ผู้เล่นได้สัมผัสประสบการณ์ความบันเทิงที่ปลอดภัย ทันสมัย และสะดวกสบายทุกที่ทุกเวลา.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles