Monday, May 18, 2026
- Advertisement -spot_img

Holi 2025 : राशि के अनुसार होली के रंगों का करे इस्तेमाल, सभी ग्रह दोष हो जाएंगे दूर

लखनऊ। रंगों का त्योहार आगामी 14 मार्च को पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। होली का त्योहार हर व्यक्ति में उमंग और उत्साह भर देता है। कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं।

इसके अलावा धार्मिक दृष्टि से भी होली का दिन शुभ माना गया है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाला होली का त्योहार न केवल आपके लिए खुशियां लेकर आता है, बल्कि इस दिन राशि के अनुसार अगर आप रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो ग्रह दोष भी दूर होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि होली वाले दिन राशियों के अनुसार किन रंगों से होली खेलनी चाहिए।

मेष और वृश्चिक राशि: लाल रंग

मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इन राशियों में ऊर्जा की अधिकता देखने को मिलती है। इन दोनों राशियों को होली वाले दिन मंगल के प्रिय रंग लाल से होली खेलनी चाहिए। इसके साथ ही नारंगी और मैरून रंग भी इनके लिए शुभ फलदायक रहेगा। ऐसा करने से ग्रह दोष से भी इनको मुक्ति मिलेगी।

वृषभ और तुला राशि: हरा रंग

शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ और तुला राशि के जातकों को हल्के नीले, स्लेटी, गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग शुक्र को मजबूत भी करते हैं और इन दोनों राशियों के लिए शुभ भी माने जाते हैं।

मिथुन और कन्या राशि: पीला रंग

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के लोगों को होली के दिन हरा, भूरा और ग्रे रंग इस्तेमाल करना चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से जीवन में इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि: गुलाबी रंग

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वालों को होली पर सिल्वर या हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग का इस्तेमाल करने से इनके जीवन में सकारात्मकता आती है और चंद्रमा भी मजबूत होता है।

सिंह राशि: नारंगी, गहरा पीला रंग होली

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि वालों के लिए नारंगी, गहरा पीला रंग होली खेलने के लिए सबसे सही माना जाता है। इन रंगों का इस्तेमाल करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं और इनके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर देते हैं।

धनु और मीन राशि: पीले, नारंगी, समुद्री नीले रंग

गुरु के स्वामित्व वाली धनु और मीन राशि के लोगों को पीले, नारंगी, समुद्री नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से गुरु प्रसन्न होते हैं। साथ ही इन रंगों के इस्तेमाल से कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति भी शुभ हो जाती है।

मकर और कुंभ राशि: नीले रंग

शनि के स्वामित्व वाली मकर और कुंभ राशि वालों को होली नीले, भूरे मकर राशि के लोग मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। इनके लिए भूरा, ग्रे और गहरे नीले रंग बहुत अच्छे माने जाते हैं। कुंभ राशि के लोग रचनात्मक और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इनके लिए नीला, बैंगनी और सिल्वर रंग सबसे ज्यादा शुभ होते हैं।

Related Articles

1 COMMENT

  1. This delta 9 hybrid gummies stood out right away. The aroma was refreshed as other as the gall opened, and the buds had a countless look with a kind grain and color. The flavor was fulgorous, crisp, and much smoother than expected, which made the whole experience more enjoyable. It felt like the amicable of flower that fits to be sure into the daytime, chiefly when looking for something lighter in whole vibe. The packaging also looked unsullied and talented, which added to the appeal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles