लखनऊ। नकली टाटा नमक व सर्फ एक्सल वाशिंग पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने जनपद आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से आटोमेटिक पैकिंग मशीन व भारी मात्रा में नकली टाटा नमक व सर्फ एक्सल बरामद किया गया है।
एसटीएफ ने फैक्ट्री संचालक को दबोचा
एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मकान नम्बर 77 अवधपुरी थाना क्षेत्र जगदीशपुरा आगरा में बड़े स्तर पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लि. व हिन्दुस्तान यूनीलीवर लि. के नकली प्रोडक्ट बनाये जा रहे हैं।

इस सूचना पर एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह टीम व थाना जगदीशपुरा पुलिस के साथ उक्त मकान में दबिश देकर अवैध फैक्ट्री संचालक को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतेन्द्र उर्फ जीतू राठौर निवासी अजीजपुर धनौली मलपुरा आगरा के रूप में हुई है।
भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक आटोमेटिक पैकिंग मशीन, दो छोटी पैकिंग मशीन, 4720 नकली सर्फ एक्सल वाशिंग पाउडर के 80 ग्राम के पैकिट कूटरचित, 55 कट्टे नकली टाटा नमक (1375 किलोग्राम) 25 किलोग्राम के , 96 बोरी प्रति बोरी 50 किलोग्राम (4800 किलोग्राम) के कट्टे लोकल ब्रान्ड नमक , चार वाशिंग पाऊडर के कट्टे (कुल 200 किलोग्राम लोकल) व


52 बोरा टाटा नमक प्रत्येक 50 किलोग्राम (2600 किलोग्राम),दो एटीएम कार्ड व एक मोबाइल समेत भारी मात्रा में बनाने की सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना जगदीशपुरा, कमिष्नरेट आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
वाशिंग पाउडर से लेकर गरम मसाला समेत अन्य नकली उत्पादों की सप्लाई
गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू ने पूछताछ पर बताया कि वह यह काम लगभग तीन साल से कर रहा है और वह कच्चा माल (नमक व लोकल वाशिंग पाऊडर) आगरा से सस्ते दामों पर खरीद लेता है व पैकिंग के पाउच / कट्टे दिल्ली सदर से हेमन्त व वासु से खरीद कर उक्त प्रोडक्ट अपनी फैक्ट्री में पैकिंग कर आस-पास के जिलों व राजस्थान के माधौगढ़, किशनगढ़, चित्तौड़गढ व धौलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों मेें सप्लाई कर देता है।

इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट जैसे गोल्ड फ्लैक सिगरेट, फैवीक्विक, दन्त कान्ति टूथपेस्ट, एमडीएच गरम मसाला व मैगी पाउडर की नकली पैकिंग प्रोडक्ट दिल्ली व बिहार से खरीद कर आस-पास के क्षेत्रों में बेच देता है। इस कार्य में उसे लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह की आमदनी हो जाती है।


This hybrid weed gummies felt like a devoted balanced option. It wasn’t too morose and didn’t needy too without a doubt in the other instructing either, which made it a handy pick for distinguishable parts of the day. The pick looked премиум, nicely trimmed, and tranquil full of vim instead of dry and crumbly. The flavor came through scrubbed with a reduce sympathetic and shameless note that мейд it enjoyable all the practice through. Definitely a by-product that feels consistent and affectionately send down together.